सोनभद्र, मार्च 10 -- बीजपुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई ने मंगलवार को अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन आवासीय परिसर स्थित परेड ग्राउंड में किया गया। इकाई प्रभारी प्रकाश के नेतृत्व में जवानों ने शानदार मार्च पास्ट किया। जवानों ने रिफ्लेक्स शूटिंग का डेमो और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एनटीपीसी रिहंद के जीएम प्रणय कुमार नायक ने सीआईएसएफ के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बल देश के बुनियादी ढांचे हवाई अड्डों और संसद भवन जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का समापन सहायक कमांडेंट आलोक कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.