सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के क्रुसकेला पल्ली में रविवार को संत फ्रांसीस असीसी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिशप विंसेंट बरवा मुख्य अनुष्ठाता के रूप में मिस्सा पूजा संपन्न कराया। उनका सहयोग पल्ली पुरोहित फादर अजीत पौल केरकेट्टा, फादर चन्द्र कुजूर और फादर पौलुश लकड़ा ने किया। मिस्सा पूजा के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दस मंडली शामिल हुए। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा आदि उपस्थित थे। अपने संदेश में बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि संत फ्रांसीस असीसी का जीवन हमें सादगी, सेवा और ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रकृति, गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। यही सच्ची ईश्वर-सेवा है। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.