साहिबगंज, फरवरी 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के मलखा बाबा थाना परिसर में स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को 10 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। मौके पर पुरोहित राम मजूमदार ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। मुख्य यजमान संजय पोद्दार ने बताया कि वर्ष 2017 में शनि देव मंदिर में महाराष्ट्र के सिगनापुर से शीला लाकर स्थापित करने के बाद से हरसाल तिथि के अनुसार वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। आज विशेष पूजा श्रृंगार, आरती आदि हुई। पूजा संपन्न के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर तुषार पोद्दार, सरस्वती पोद्दार, लक्ष्मी देवी आदि के अलावा सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.