मुंगेर, मार्च 19 -- हेमजापुर, संसू.। सरस्वती शिशु मंदिर, हेमजापुर में बुधवार को विद्यालय का 24वां वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विद्या भूषण कुमार ने की। मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद वर्मा एवं दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर एवं नीरज कुमार थे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डॉ. उदय शंकर ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...