गोरखपुर, मार्च 26 -- पाली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नारंगपट्टी के बुधवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक परमानंद के नेतृत्व में बच्चों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षक यदुवंश चौबे ने कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार, बच्चों और उनके अभिवावकों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हर परिषदीय विद्यालय में होना चाहिए। इस अवसर पर पूजा पांडेय, सुनीता मिश्रा, कुलदीप दुबे, सौरभ राज, संदीप राज, सुमित पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...