हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज हापुड़ का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापिका कुन्ती देवी की प्रतिमा पर विद्यालय के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवरत्न त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, रामकिशोर त्यागी, विकास विजय त्यागी, मनवीर सिंह, सुरेश चंद संपादक, रामकुमार गर्ग, बालकिशोर, मोहित त्यागी, नरेंद्र त्यागी, देवेंद्र त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी का सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह त्यागी, अनूप कुमार गर्ग, अनिल कुमार त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, जनेश्वर दयाल त्यागी, हरीश ...