हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। नवीन गल्ला मंडी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में शनिवार को माता सीता जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने-अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए माता सीता की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, मधु, चीनी और पंचामृत से माता का महाभिषेक किया गया। इसके बाद माता सीता का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें नवीन वस्त्र धारण कराए गए। दोपहर 12 बजे घड़ी, घंटा और शंखनाद के बीच जन्मोत्सव की महाआरती हुई। यह भी पढ़ें- सीता नवमी पर सुबह से शाम तक कब पूजा करें, जानें मुहूर्त, कथा और महत्व इस दौरान भजन, स्तुति और सोहर गाए गए। श्रद्धालुओं ने "भए प्रगट कुमारी भूमि विदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.