धूमधाम से मना मंगल पांडे की शहादत दिवस
अररिया, अप्रैल 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में बुधवार को महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की शहादत दिवस के साथ-साथ भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त के गिरफ्तारी दिवस को संयुक्त रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संजीत कुमार निगम ने कहा कि मंगल पांडे एक वीर सिपाही थे, जिन्होंने अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की थी। उनके इस साहसिक कदम ने पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई, जिसके कारण उन्हें आठ अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई। वहीं युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केंद्रीय असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जोरदार संदेश दिया था, जिसके बाद दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.