बागपत, अप्रैल 12 -- खेकड़ा। बडागांव में रविवार को भगवान मुनि सुव्रत नाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। धर्मावलम्बियों ने अनुष्ठान में प्रतिभाग कर धर्मलाभ लिया। बडागांव के पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को धार्मिक गतिविधियां हुई। मुनि सुव्रत नाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव पर बडी संख्या में दूर दराज से धर्मावलम्बी शामिल हुए। सचि इंद्राणी बनने का परम सौभाग्य सारिका जैन, राजीव जैन, अर्णव जैन, आयुष जैन सपरिवार वैशाली गाजियाबाद वालों को प्राप्त हुआ। बड़ी ही भक्ति भाव से पुण्यार्जक परिवार ने तीर्थंकर बालक का पालना झुलाया। मुनि विशद सागर जी महाराज, मुनि शिव सागर महाराज और एलक वैराग्य सागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के महामंत्री सुभाष चंद जैन, प्रांसु जैन, संजीव जैन, त्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.