हरदोई, दिसम्बर 6 -- सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में स्थित बाबा लक्ष्मण दास बृहद गौशाला का शनिवार को द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि सीडीओ सान्या छावड़ा ने गाय का पूजन अर्चन कर गुड़,चना खिलाया। गौ प्रेम, सुंदर उपवन, पुष्प वाटिका, तालाब में रंग बिरंगी मछलियों से सुसज्जित बाबा लक्ष्मण दास बृहद गौशाला में सुबह से ही पूरा गौशाला सजाया गया। संरक्षक ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। वेद मंत्रोच्चार से आचार्य देव पाण्डेय के साथ हवन कर गौ माता से लोक कल्याण की कामना की। गौ सेवकों को मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व विशिष्ट अतिथि सीडीओ सान्या छावड़ा ने सम्मानित किया। सीडीओ ने गौशाला की चाकचौबंद व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.