वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी। नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का 63वां स्थापना दिवस चेतगंज स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। नागरिक सुरक्षा दिवस पर गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़ा गया। उपनियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने बीते एक वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों व उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संचालन इरफानुल होदा और धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने दिया। चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने आगामी दिनों में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, एडीसी विवेक कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.