चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार को कंपोजिट एवं परिषदीय विद्यालयों में नव आरंभ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ के छात्रों की विदाई एवं प्रवेश के लिए अभिभावकों से अपील की गई। वही बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को "नवआरंभ उत्सव" और कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का संयुक्त आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 1 में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। शिक्षकों और उपस्थित जनों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। इसमें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में च...