गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय न्यू बरगंडा का वार्षिक उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि आरके महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. मधुश्री सेन सान्याल, आश्रम की माता माधुरी पूरी देवी एवं स्कूल की प्राचार्य बसंती पूरी देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षिका रेखा तर्वे ने स्वागत भाषण पेश किया। वैदिक मंत्र के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गयी। सर्व प्रथम वेलकम डांस सोनाक्षी और इशिता ने की। इसके बाद इंग्लिश स्पीच वर्ग पांच की इशिता मोदी ने दी। हिंदी कविता मिनाक्षी और पूनम ने पढ़ी। वर्ग प्रथम और यूकेजी की बच्चियों ने गॉड्स लव इस सो वंडरफुल पर नृत्य किया। अतिथि ने लोगो को संबोधित किया और बच्चियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया। धन्यवाद ...