उरई, मार्च 20 -- उरई। शहर में शुक्रवार का दिन सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल महोत्सव के नाम रहा। समाज के लोगों ने उल्लास और उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाते हुए जगह, जगह कार्यक्रम किए। इसमें बाइक रैली, शोभा यात्रा के साथ भंडारा कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए झूलेलाल को याद किया। सिंधी पंचायत भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में झूलेलाल महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में मूर्ति का दुग्ध स्नान करते हुए पूजा पाठ किया। इसमें सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं के अलावा बच्चों ने पहुंचकर मत्था टेका। हालांकि एक दिन पहले मंदिर को चारों तरफ से सजाया संवारा किया। बाद में बाइक रैली निकाली गई। जिपंअ डॉ घनश्याम अनुरागी ने रैली को झंडी दिखाई। दोपहर बारह बजे सिंधी गुरुद्वारा में पूज्य सुखमनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.