धूमधाम से मना कुशवाहा संघ का 43वां स्थापना दिवस
गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में बुधवार को कुशवाहा संघ गिरिडीह का 43वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद दिवाकर ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी और विशिष्ट अतिथि जिप सदस्या कुमारी प्रभा वर्मा मौजूद रहीं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मौके पर वक्ताओं ने संघ की स्थापना को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी संघर्ष गाथा व उपलब्धियों को याद किया। जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने कहा कि संघ ने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज का चहुंमुखी विकास किया है। अशिक्षा, बाल विवाह, तलाक व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिशन मोड में खत्म किया गया। जिप अध्यक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.