गढ़वा, सितम्बर 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अवधूत भगवान राम आश्रम का 65 वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार सुबह भवनाथपुर स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। भवनाथपुर में आश्रम के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा आश्रम परिसर की साफ सफाई के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह व मंत्री अनिरुद्ध राम उर्फ बुचूल राम ने संयुक्त रूप से आश्रम परिसर में ध्वजरोहण किया। साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उससे पूर्व आश्रम के सदस्यों व छात्र छात्राओं द्वारा सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आश्रम से शुरू हुआ जो भवनाथपुर बस्ती से टाउनशिप चौक, बाजार होते हुए पुन: आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर आश्रम के सुनील सिंह, पपन सिंह, अरुण चौधरी, सत्येंद्र सिंह, बसंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.