भागलपुर, फरवरी 2 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संत रविदास जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर छूआछूत को मिटाने के लिए संत रविदास द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास की महिमा का गुणगान भी किया गया। संत रविदास के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। अकबरनगर के श्रीरामपुर में नपं चेयरमैन प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने ग्रामीणों के साथ संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भावपूर्ण तरीके से मनायी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.