बक्सर, जून 30 -- बक्सर, हिप्र। शहर के सती घाट परिसर स्थित साईं बाबा मंदिर पर मंगलवार को बाबा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान साई बाबा मंदिर को आकर्षक रौशनी और सुदंर फूलों से सजाया गया था। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और गाजे-बाजे के साथ समिति के सदस्यों की मौजूदगी में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व बाजार से होते हुए गुजरी। इस दौरान महिलाएं अपनी-अपनी घरों के छतों से उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखी। वहीं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से साईं पालकी का स्वागत किया। इसके बाद समापन मंदिर पहुंचकर हुआ। बता दें कि साई भक्तों ने भोर-सवेरे बाबा का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनायी गयी साईं वार्षिक पूजा समारोह इसके बाद साईं बाबा की पूरे विधि-विधान के साथ विशेष पूजा व हवन किया गया। देर शाम श्री साईं ...