कुशीनगर, जनवरी 24 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। वसंत पंचमी शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। पडरौना शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की झांकी सजाकर पूजा-अर्चना की गई। स्कूलों में भी सरस्वती पूजा हुई। इसके अलावा मां सरस्वती को चढ़ाने के बाद छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कुबेरस्थान के प्राचीन शिवमंदिर में भी वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कुबेरस्थान संवाद के अनुसार विगत वर्षों की भांति वसंत पंचमी के दिन प्राचीन शिव मंदिर व श्री कुबेरनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरनाथ के 106वें वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर से एक भव्य डोल यात्रा निकाली गई। यह भूपसागर पोखरा के तट पर स्थित मां जलपा देवी के मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजन अर्चन के बाद पुनः प्रा...