भागलपुर, दिसम्बर 4 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। नवम वर्ग की छात्रा मनीषा कुमारी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन और योगदान पर प्रभावी भाषण दिया। वहीं डीएवी स्कूल हरिनगर के प्राचार्य बाल किशोर सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का योगदान अतुलनीय रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.