मैनपुरी, मार्च 30 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को शहर के समस्त जिनालयों में धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने महावीर स्वामी का अभिषेक व शांतिधारा कर विशेष पूजा अर्चना की। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सोमवार सुबह कटरा स्थित अजितनाथ जिनालय से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। स्वर्णमयी रथ पर श्रीजी को लेकर खव्वासी के रूप में सचिन जैन, इंद्र के रूप में पल्लव जैन, शुभम जैन, चंदन जैन, सौरभ जैन चंवर ढुलाते चल रहे थे। सारथी के रूप में शैलेश जैन रथ हांक रहे थे। कुबेर, इंद्र के रूप में सुब्रत जैन, डा. देवेश जैन मंगल कलश लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई करहल रोड स्थित आदिनाथ जिनालय पहुंची। जहां पं. अभिनव मोदी के सानिध्य में श्रीजी को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.