वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। श्रीनगर कॉलोनी में बाबा गणिनाथ भक्त मंडल की महिला शाखा की ओर से गुरुवार को हिंदू नववर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को पारंपरिक बधाई दी और भारतीय संस्कृति के गौरव को साझा किया। अध्यक्षता प्रदेश संयोजिका रीता गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य लघु गृह उद्योगों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। शीला कांदु, मीरा गुप्ता, रेनू गुप्ता, संगीता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, श्यामा गुप्ता, सोनी गुप्ता, पूनम गुप्ता, दीपा गुप्ता, कुसुम गुप्ता मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...