मेरठ, अगस्त 31 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुपम निधि, विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वाति सक्सेना, डॉ. अन्शू श्रीवास्तव, बीना सक्सेना ने किया। महोत्सव में महिलाओं ने गीतों पर महफिल सजाई। तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। राष्ट्रीय मन्त्री डॉ. तेजभान सक्सेना, प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने अर्चना जौहरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ का प्रांतीय अध्यक्ष नामित करने की घोषणा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शचिन्द्र मोहन भटनागर, प्रांतीय उपाध्यक्ष जीएन सक्सेना, नवीन संरक्षक डॉ. संजीव सक्सेना, प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी, जिला अध्यक्ष अचला भटनागर, महामंत्री रेखा जौहरी, अर्चना जौहरी, ऊषा सक्सेना, रेखा जौहरी, अचला भटनागर, मोनिषा भटनागर, डॉ. नीर...