बुलंदशहर, जून 29 -- जिला पंचायत सभागार में सोमवार को दानवीर भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। एडीएम न्यायिक भरत राम यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर बुलंदशहर संभाग में सबसे अधिक टैक्स देने वाले विभिन्न टर्नओवर के व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नर बबुलेश कुमार तिवारी ने किया। एडीएम न्यायिक ने व्यापारियों के श्रम की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया व्यापारी कल्याण दिवस उन्होंने व्यापार करने और उसके समन्वय में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों ...