मेरठ, अप्रैल 6 -- खिर्वा रोड स्थित तेज पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हवन-पूजन द्वारा किया। उसके बाद स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ. टीपी सिंह, स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद्र नलवा, प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह, भानु डागर, गार्गी डागर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जविलत कर किया। उसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. टीपी सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, अभिषेक त्यागी, अनु शर्मा, सरिता, रजनी, सपना चौधरी, अंजू सिंह, रूबी शालिनी शर्मा, मीना सिंह, राहुल सोम, अंकित अरोड़ा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...