देहरादून, फरवरी 28 -- सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली खैरासैंण में विज्ञान दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संजय कुमार के द्वारा की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें भाषण, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सिमरन ने पहले, रश्मि ने दूसरे और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में रश्मि पहले, अक्षित ने दूसरा और सिमरन तीसरे स्थान पर रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अक्षित ने पहला, सिमरन ने दूसरा और स्नेहा बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ एचके सेमवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन डॉ हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.