मथुरा, दिसम्बर 21 -- एलीट न्यू जेनरेशन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मेराकी 2025 में कक्षा प्ले से तीन तक एवं कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने कालचक्र थीम पर मनोहर प्रस्तुति दीं। शुभारंभ रामदेवानंद महाराज, नवलगिरी महाराज, कबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, कथावाचक कीर्ति किशोरी, डीआईजी शैलेष कुमार पांडे एवं प्रबंध समिति सदस्यों ने दीप जलाकर किया। मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि यहां आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व संस्कारों का भी समावेश किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि नवलगिरी महाराज ने बच्चों में मोबाइल प्रयोग पर संयम बरतने की जरुरत पर जोर दिया। चेयरमैन रमेश चन्द अग्रवाल, वाइस चेयरमैन महेश चन्द अग्रवाल, सेक्रेटरी दिनेश चन्द अग्रवाल एवं ट्रेजरार राजकुमार अग्रवाल ने पटुका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर एवं स्कूल बैंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.