धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन,बैंड बाजों की धुन पर थिरके कांग्रेसी
बुलंदशहर, जून 19 -- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। बैंड-बाजों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और केक काटकर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। इस मौके पर सुभाष गांधी, राकेश भाटी, नरेंद्र चौधरी, किशन चौधरी, राजकुमार पंडित, भजनलाल, आदर्श देव शर्मा, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, सचिन वशिष्ठ, लुकमान चौहान, विनेश वाल्मीकि, देशदीपक भारद्वाज, अनुपम भारद्वाज, इस्लामुद्दीन सैफी, इशू शर्मा, गुरुबचन सिंह, जुबेर फारूकी, अभिलाष वाल्मीकि, हाफिज जीशान तालिब सैफी आदि शामिल रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.