धूमधाम से मनाया मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव
नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल, संवाददाता l स्वतंत्रता सेनानी स्व. मोहन लाल साह की स्मृति में रविवार को मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। 'कृष्ण राधा' नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही l मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी रहे। प्रधानाचार्य अनुपमा साह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में बलूची फ्यूजन डांस, स्केट बैले डांस, सेमी क्लासिक डांस, अंग्रेजी समूह गान व शैक्षिक लघु नाटक प्रस्तुत किए गए। हिंदी नाटक 'संस्कार' और अंग्रेजी नाटक 'फ्लावर गर्ल्स' ने भी खूब तालियां बटोरीं। मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका 'कृष्ण राधा' रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मेधावी छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.