बदायूं, जून 28 -- नगर के कछला रोड स्थित रंजना प्रयाग कुंज में शुक्रवार रात माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती एवं भगवान महेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। राकेश कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विवेक माहेश्वरी की पुत्री अतिथि माहेश्वरी को विशेष शैक्षिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं का भी सम्मान किया गया।मुख्य ...