मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को नगर के खाकेश्वर मंदिर पर विधि विधान से पूजा - अर्चना के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित लालता प्रसाद शास्त्री की ओर से हवन यज्ञ कराया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित अनुज शर्मा ने बताया कि शाम के समय मंदिर पर भजन कीर्तन किए जाएंगे। इस दौरान दिनेश कुमार पूठिया, घनेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, मयंक भारद्वाज, विशाल शर्मा, पीयूष अग्रवाल, रितेश शर्मा, इंदु शर्मा, सुमन शर्मा, सरोज शर्मा, सुनीता आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन यह भी पढ़ें- अररिया: परशुराम...