मैनपुरी, मार्च 12 -- मैनपुरी। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। करहल रोड स्थित आदिनाथ जिनालय में प्रात: श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। जिसका सौभाग्य पं. अनंत कुमार जैन, शशांक जैन, सौरभ जैन को मिला। दोपहर भगवान आदिनाथ की रथयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।रथयात्रा करहल रोड स्थित आदिनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। जो करहल रोड, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, डाकखाना होती हुई झम्मनलाल मंडी पहुंची। जहां पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान कर कर अभिषेक, पूजन व आरती की गई। शोभायात्रा में स्वर्णमयी रथ पर खब्बासी के रूप में दिव्यांश जैन, इंद्र के रूप में शुभम जैन, अशेष जैन श्रीजी के ऊपर चंवर ढुलाते हुए चल रहे थे। रथ पर सारथी के रूप में राहुल जैन किराना रथ को चला रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.