बिजनौर, अप्रैल 2 -- नगीना। मोहल्ला लालसराय शिव मंदिर में बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गय। भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रूप से केक काटकर पूजा अर्चना एवं लड्डू प्रसाद वितरण कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में रोहित रवि,अविनाश कुमार, आशीष राठौर,सिमरन कौर, संतोष देवी आदि ने लड्डू एवं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने गीत गाकर जन्मदिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित रवि, अविनाश कुमार,ममता देवी, संतोष देवी, सिमरन कौर, आशीष कुमार,अमूल नंदा, जयदेवी, निम्मी कौर,गुड्डू सिंह, अहाना रानी,परी रानी, विकास कुमार,किरण देवी एवं दर्जनों स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...