हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित शिवकथा में रविवार को चौथे दिन माता पार्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने नारी शक्ति पर बल देते हुए कहा कि आज समाज में नारी की दशा सोचनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी अबला नहीं, सबला है। आत्मदर्शन और ब्रह्मज्ञान के जरिए ही महिलाएं अपनी आंतरिक शक्ति को जाग्रत कर सकती हैं। इस दौरान नीरज शारदा, शशि भूषण अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, राहुल, हेमंत द्विवेदी, आनंद, राजेश अग्रवाल, देवीलाल चौधरी, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश, पीयूष सिन्हा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.