शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव परशुराम धाम शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम जी के पंच स्नान कराकर नवीन वस्त्र धारण कराने से हुई। इसके बाद आचार्य मुन्ना लाल मिश्र ने लोक कल्याण की भावना से यज्ञ-हवन सम्पन्न कराया और विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता संरक्षक डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने की। ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित केशव चंद्र मिश्र ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अन्याय और अधर्म के खिलाफ परशु धारण कर धर्म की स्थापना की। कार्यक्रम में राकेश कुमार पांडेय, डॉ. केके शुक्ल, सुमित चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प...