अररिया, फरवरी 26 -- रानीगंज। एक संवाददाता। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज का 138 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। इसको लेकर बुधवार को सत्संग कमिटी के सदस्यों ने बैठक आयोजित किया। कमिटी के अध्यक्ष डॉ दयानंद राउत ने बताया कि 27 फरवरी को ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी महाराज का 138 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस समारोह में सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, फारबिसगंज, अररिया व नेपाल से भी संत महात्मा का आगमन होगा। कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ होगा जिसमें संगीतांजनी, मातृ सम्मेलन, युवा सम्मेलन, एवं धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा। इसके आलावे भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। समारोह को सफल बनाने के लिए जगह जगह तोरण द्वार आदि लगाये गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.