संभल, मार्च 16 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने आगामी हिंदू नववर्ष को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। जवाहर रोड स्थित उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने बताया कि 19 मार्च से भारतीय हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर को सभी व्यापारी मिलकर उत्साह और उल्लास के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को यह जानकारी मिल सकेगी कि भारतीय नववर्ष कब से प्रारंभ होता है और इसका सांस्कृतिक महत्व क्या है। बैठक में उमेश चंद वार्ष्णेय, रमेश ग्रेवाल, शाह आलम मंसूरी, विपुल महाजन, चिंटू शर्मा, प्रहलाद लोधी और उपेंद्र कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.