बागपत, अप्रैल 16 -- जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवालयों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनपद से 10 तीर्थयात्रियों एवं एक नोडल अधिकारी को सोमनाथ यात्रा कराई जाएगी, जिसके तहत जिला प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विकास भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 18 अप्रैल बागपत से दस लोगों को लेकर नोडल अधिकारी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, वहां से 19 अप्रैल सोमनाथ के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। स्कूलों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कलक्ट्रेट से 18 अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर पीडी राहुल वर्मा, ईओ केके भड़ाना, डीपीओ नागेंद्र मिश्रा, एडीपीआरओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.