चम्पावत, जुलाई 13 -- योगेश, चम्पावत। कारगिल विजय दिवस के तहत 26 जुलाई को शौर्य दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए। कलक्ट्रेट में सोमवार को एडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम ने बताया कि कार्यक्रमशहीद स्मारक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में किया जाएगा। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा वीर नारियों, वीर माताओं एवं कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...