फिरोजाबाद, मार्च 16 -- सुहाग नगरी में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का त्रिदिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर नगर में तैयारी शुरू हो गई है। समारोह के सफल संचालन को लेकर नगर में चंद्र प्रभु जैन मंदिर सदर बाजार पर महावीर जयंती महोत्सव समिति के कार्यालय का शुभारंभ हो गया। यहां से जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष जिन भक्तों को त्रिदिवसीय महोत्सव में आचार्य सौभाग्य सागर, आचार्य सुरत्न सागर, मुनि अमित सागर, मुनिश एकत्व सागर एवं आर्यका विजय मती का सानिध्य प्राप्त होगा।कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री चंद्र प्रभु भगवान के चित्र अनावरण से हुआ, जिसका सौभाग्य प्रवीण जैन एवं नमन जैन को मिला। श्री जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित डॉ मुकेश जैन एवं राज कुमार जैन राजा, शैलेन्द्र जैन, एवं नि...