अमरोहा, अप्रैल 12 -- गजरौला। दी ग्रेट जाट महासभा की बैठक रविवार को मुख्य संयोजक तेजवीर सिंह अलुना के आवास पर हुई। जिसमें सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि बीते कई वर्षों से 13 अप्रैल बैसाखी के दिन अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का आयोजन किया जाता है। सर्व सहमति से प्रिंस धारीवाल महासभा में युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राजवीर सिंह फौजी, सचिन कुमार फौजी, विजय, पुनीत, अक्षय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.