धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, छात्रों ने लगाए पौधे
सासाराम, जुलाई 14 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित टेकारी विद्यालय परिसर में मंगलवार को वन विभाग की ओर से 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रोंने परिसर में 30 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही छात्राओं को वनों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण की सही तकनीक की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.