भागलपुर, मार्च 10 -- मध्य विद्यालय छोटी भवनाथपुर में विद्यालय का 36वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी एवं विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं कोल इंडिया के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक राम सुभग चौधरी ने विद्यालय के इस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.