हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में बुधवार को विद्यालय का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पारंपरिक मंगल गीत और बसंत के रंग नृत्य प्रस्तुति से हुआ। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए डिजिटल युग में इंटरनेट के संतुलित उपयोग का प्रभावी संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने संस्थापक सदस्यों स्व. मंजू श्री खेतान, बीके बिड़ला और सरला बिड़ला के योगदान को नमन किया। उन्होंने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को संस्थान के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। समापन विद्यालय गीत व राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान क...