गढ़वा, अप्रैल 6 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस भवनाथपुर इकाई द्वारा पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.