गिरडीह, जनवरी 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी बाहुल्य गांवों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। अंचल क्षेत्र के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत जरहा, कारीझाल तथा तिलकडीह पंचायत के परसाडीह, डोमीद्वार, पिपराडीह, दुधकिया, गरही व लाहीबारी गांव में सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुनियाथर पंचायत की मुखिया शैरून खातुन एवं तिलकडीह के मुखिया विनोद हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीण मांदर व झाल की थाप के साथ आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार नाचते-गाते हुए सोहराय पर्व मनाया। मौके पर संजय मुर्मू, आलोक सोरेन, शीतल सोरेन, मंगरा मुर्मू, संझला बासके, सुखदेव हासदा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.