धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
गंगापार, जुलाई 1 -- मेजा सिरसा कस्बे में स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में अखिलेश यादव को संविधान के रक्षक और पीडीए के जननायक तथा सपा शासन काल में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बखान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम के आयोजक मेजा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं सिरसा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन श्याम कृष्ण सिंह पप्पू यादव व संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.