धूमधाम से मनाया गया संस्थान का स्थापना दिवस
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- अखिल भारतीय श्रीकृष्ण चेतना संस्थान का स्थापना दिवस समारोह से धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विनोद बिहारी, विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली में साहित्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. शुकदेव भोई रहे। इस अवसर पर इविवि संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमाकांत यादव ने कहा कि समाज में अच्छे संस्कार व सकारात्मक भाव विकसित करने की बहुत जरूरत है। पूर्व सहायक निदेशक प्रो. सत्येंद्र कुमार सिंह, केशव सिंह यादव, नवनीत यादव ने विचार व्यक्त किए। प्रो. रामबली यादव, पूर्व महामंत्री छबिनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री डॉ. लालजी यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.