मुंगेर, नवम्बर 10 -- मुंगेर, हिप्र.। श्री सत्य साईं संगठन, मुंगेर की ओर से श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी वर्ष साईं सेलिब्रेशन हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 24 घंटे का अखंड भजन कीर्तन रविवार की शाम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्य साईं बाबा के भक्तों ने भाग लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि ईश्वर के नाम का जप और भजन करने से दुर्विचार दूर होते हैं। बुराई से मुक्ति मिलती है और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इससे पहले संगठन के क्षेत्रीय समन्वयक सुबोध गुप्ता, महिला सेवा समन्वयक अन्नाकली भट्टाचार्य,जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सत्य साईं पर आधारित भजन-कीर्तन किया गया। इस मौके पर सुनीता गुप्ता, मीरा भारद्वाज, सच्चिदानंद मंडल, पवन, शीला रजक आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.