चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर।रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री सत्य साई सेवा समिति (प्रेमदीप) केंद्र का 54 वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 5.20 बजे से 6.00 बजे तक मंदिर प्रांगण में ओमकार गायन किया गया। इसके पश्चात एक दूसरे के प्रति सुप्रभातम आदान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ नगर संकीर्तन निकली गई जो रेलवे कॉलोनी का भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पताका उत्तोलन किया गया। सुबह 9.30 बजे 11.30 बजे तक सत्य नारायण कथा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए खासकर महिलाएं शामिल होकर भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनी। सत्यनारायण कथा के बाद महिला कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। भजन के बाद भगवान श्री सत्य साईं की आरती की गई ए...